जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने कराया टीकाकरण
इटावा:जिले में बढती हुई कोरोंना की रफ़्तार थामने के लिए टीका महोत्सव मनाया गया जिसका आज आखिरी दिन था | इसी को सफल बनाने के लिए जिला सत्र न्यायालय में बुधवार को विशेष टीकाकरण करवाया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने भी टीकाकरण कराया टीका लगवाने के बाद उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों से टीका लगवाने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने बताया टीका उत्सव द्वारा जनपद के लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराया जा रहा है |
महेवा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी ने बताया उनके व टीम के द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण कराया जा रहा है ।
उन्होंने बताया डॉ संदीप के द्वारा किए गए सफल प्रयासों से लखना उपकेंद्र पर कई लोगों ने टीकाकरण करवाया।लखना उपकेन्द्र पर मनीष कुमार ने कहा कि टीकाकरण करवाने से पहले थोड़ी असहजता थी पर अब मैं मानसिक रूप से भी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं |
लखना निवासी नवल किशोर टीका लगवाने के बाद हर्ष व्यक्त किया और सभी से टीका लगवाने की अपील की।
जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ के के सक्सेना ने बताया कि इटावा लायन सफारी के कर्मचारियों का सामूहिक टीकाकरण करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं । आज रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा के सौजन्य से आज भूतपूर्व सैनिकों का टीकाकरण कराया गया।मेडिकल केयर यूनिट पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से जनता महाविद्यालय बकेवर की प्रधानाचार्यडॉ नलिनी शुक्ला ने भी टीकाकरण कराया , और कहा टीकाकरण समाज के लिए बहुत जरूरी है टीका लगवाने से व्यक्ति प्रतिरक्षित हो जाता हैं इसलिए सभी टीकाकरण जरूर कराए। लापरवाही ना करें
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया आज राधा स्वामी सत्संग स्थल इटावा में भी टीका उत्सव मनाया गया। यहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया गया।
डॉ यादव ने कहा टीका लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतें और मास्क, दो गज दूरी का पालन करते रहे।मैं सभी से अपील करता हूं टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही ना करें जिससे संक्रमित होने से बचा जा सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know