Top News

औरैया से चार दिन पहले लापता छात्र का शव मंगलपुर रामनगर के जंगल में बिजली पोल पर लटका मिला

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कानपुर देहात:औरैया से चार दिन पहले लापता एक छात्र का शव यहां मंगलपुर के रामनगर के जंगल में बिजली पोल पर फंदे से लटका मिला। पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
ये है पूरा मामला: 
दौहीं थाना दिबियापुर जनपद औरैया निवासी सर्वेश के 20 वर्षीय पुत्र गजेंद्र उर्फ सोनू पांच अप्रैल की शाम को लापता हो गया था। उसका पता न चलने पर पिता ने सात अप्रैल को दिबियापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह मंगलपुर के राम नगर गांव के किसान खेतों में काम कर रहे थे।
उसी समय बदबू आने से लोगों ने पास के जंगल में जाकर देखा तो होश उड़ गए। यहां पर बिजली पोल पर सर्वेश का शव रस्सी के फंदे पर लटका था। पुलिस पहुंची और छानबीन की तो पता चला कि शव गजेंद्र का है और परिवार को सूचना दी गई। घटनास्थल से सर्वेश का घर करीब दो किलोमीटर है और यह दो जिलों का सीमा क्षेत्र है।जानकारी पर सर्वेश भी पहुंचे और शिनाख्त बेटे के रूप में की। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को वह पत्नी शशि संग रिश्तेदारी में गए थे शाम को आए तो बेटा घर पर नहीं था। एसएसआइ मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि आत्महत्या की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। परिवार ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم