Top News

फफूंद के केशमपुर में स्कूल के एनसीसी कैडेट ने रैली निकाली,डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी कार्यालयों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित संस्थाओं में सादगी से मनाई गई।इस दौरान उन्होंने कोविड के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने बसपा, सपा व भाजपा कार्यालयों में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। शहर में सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, जितेंद्र दोहरे आदि मौजूदगी में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा सपाई मुड़ैना, जुआ, केशमपुर, सहदुल्लापुर, तर्रई, चिरैयापुर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. कठेरिया ने कहा कि आंबेडकर जी का कृतित्व व व्यक्तित्व दोनों ही अलग था। रजनीश पांडेय, विवेक पाठक, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। आवास विकास स्थित आंबेडकर पार्क में आवास विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम नरायन शंखवार, अंजनी कटियार, दिनेश मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, सलिल विश्नोई आदि के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहीं पुलिस लाइन में भी आंबेडकर जयंती मनायी गई। गांव तर्रई, भर्रापुर, कोठीपुर, जुआ, पाता, लोहरई, खोयला, मुढ़ी, देवरपुर, जगजीवनपुर, काजीपुर, फक्कड़पुर, बहादुरपुर, सिगलामऊ आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बिधूना कस्बा व क्षेत्र में सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। तहसील में उप जिलाधिकारी राशिद अली खान उपस्थित रहे। नगर पंचायत में वरिष्ठ लिपिक दिनेश गुप्ता, अर्जुन कश्यप, अनूप मिश्रा आदि की मौजूदगी में चेयरमैन अमित कुमार बाथम ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एकता व समरसता का संदेश दिया। कंचौसी औरैया रोड तिराहा पर व अछल्दा के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क सहित ग्रामीण इलाकों में जयंती धूमधाम से मनायी गई। नहर बाजार स्थित पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिलामंत्री ज्योति दोहरे रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक आरआर शुक्ल ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इनसेट.......
औरैया:श्री राम सेवक सावित्री देवी इण्टर कालेज केशमपुर औरैया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए निकाली गई रैली। व कैडेट्स एवं ए एन ओ NCC/प्रधानाचार्य III/O रवि दत्त द्वारा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैडेट्स को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी,देश और समाज हित में किए गए सराहनीय कार्यों के बारे मे जानकारी दी।सभी क्षेत्र व ग्रामीनवासियो को बताया कि लोगो को कोरोना से बड़े ही सतर्कता से निपटना चाहिये।तथा सरकार द्वारा दिये गए गाइडलाइन का पालन करना चाहिये।प्रति व्यक्ति को मास्क का उपयोग करना बेहद जरूरी है।वही केशमपुर में NCC केडेट्स को सतर्कता के साथ पालन करते हुए बच्चो के साथ रैली शांतिपूर्वक निकाली गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم