उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:दारू के दम पर प्रधानी का चुनाव जीतने की तैयारी में लगे प्रत्याशियों पर औरैया पुलिस ने अपनी तिरछी निगाह लगा रखी है। इलाकाई पुलिस और प्रत्याशियों के बीच लुका-छिपी के बीच जारी इस घमासान में दारूबाज मतदाताओं का भले ही नुकसान हो रहा है लेकिन चुनाव की शुचिता जरूर बरकरार बनी हुई है।
प्रधानी का चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी हर जतन करने में जुट गए हैं। मतदान का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। प्रत्याशियों पर अपनी तिरछी निगाह लगाये बैठी औरैया पुलिस ने बीते 9/10 अप्रैल की रात को एरवाकटरा ब्लॉक के पखनगोई में प्रधानी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सलमान और उसके तीन अन्य समर्थकों को 40 क्वार्टर देशी दारू के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी सलमान और उसके समर्थक सरकारी ठेका से देशी दारू खरीदकर गांव में मतदाताओं को बांटने जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की कोशिश के तहत रात में चेकिंग पर निकली पुलिस को यह सफलता मिली है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know