उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभीतक मिली जानकारी की मानें तो आगरा से डीसीएम में 60 से 70 लोग मुंडन संस्कार में लखना देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।
इसी बीच अचानक डीसीएम का संतुलन बिगड़ गया और वह 25 फीट गहरी खाईं में जाकर पलट गई। डीसीएम पलटने से कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बाहर निकलवाया। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know