उत्तर प्रदेश न्यूज21 गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर संवाददाता
गौतम बुद्ध नगर:-एनटीपीसी के पावर प्लांट की गतिविधियों से परिचय कराने के उद्देश्य से इरिट्रिया के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा 10 अप्रैल, 2021 को भ्रमण कर पावर स्टेशन का अवलोकन किया गया। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में महामहिम ओसमान सालेह मोहम्मद, माननीय मंत्री विदेश मामले, इरिट्रिया; महामहिम यमन ग्रेब्रिएब वोल्देयाहननेस, इरिट्रिया के राष्ट्रपति के सलाहकार; महामहिम आलम तसेहए वोल्डेमॉरियम, भारत मे इरिट्रिया के राजदूत; अहमद सईद इब्राहिम, भारत में इरिट्रिया दूतावास के फर्स्ट सेक्रेटरी का स्वागत, महाप्रबंधक ओएंडएम-कोल देबाशीष दास एवं महाप्रबंधक आइबीडी एन एम गुप्ता द्वारा किया गया। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी लिमिटेड एवं एनटीपीसी दादरी की कारपोरेट फिल्में दिखाई गई। तत्पश्चात उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एनटीपीसी दादरी स्थित कोल स्टेशन स्टेज-2 कन्ट्रोल रुम, गैस पावर प्लांट कन्ट्रोल रुम, सोलर पीवी प्लांट तथा एश माउण्ड ईको पार्क का अवलोकन किया। महाप्रबंधक ओएंडएम-कोल देबाशीष दास ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पावर प्लांट के बारे में जानकारी दी ।इस कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी केन्द्रीय कार्यालय स्थित इंटरनेशनल बिजनेस डेवलपमेंट आईबीडी ग्रुप द्वारा किया गया। अपने इस अवलोकन कार्यक्रम के दौरान उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एश माउंड पर पौधे लगाये।इस भ्रमण कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण सर्व - आशीष यू.कोल्हे, प्रोटोकॉल आफीसर, सचिन मलिक, प्रोटोकॉल ऑफीसर, अनिल कुमार, असिस्टेंट प्रोटोकॉल लायजन ऑफीसर, डी एस मीना, अवर सचिव वाना, महाप्रबंधक प्रचालन बी के चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक एफएएफएम के मोहंती सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know