उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर (औरैया)। नगर के दो व्यापारियों व सेहुद निवासी अधिवक्ता के पुत्र की बुखार और पेट दर्द के बाद मौत हो गई। एक दिन में तीन मौतों से हर कोई कोरोना संक्रमण को लेकर भयभीत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौत की बात से इनकार किया है।
औरैया रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार धर्मेंद्र चौहान (44) की सोमवार रात मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र को पांच अप्रैल को बुखार आया था। प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें पहले चिचौली में भर्ती कराया गया। बाद में सैफई रेफर कर दिया गया। सोमवार रात उन्होंने सैफई में ही दम तोड़ दिया।
स्टेशन रोड भगवतीगंज निवासी सुशील कुमार (50) दो दिन पहले बीमार हुए थे।

पेट दर्द की शिकायत थी। सोमवार को औरैया दिखाने भी गए थे। रात लगभग तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सेहुद निवासी वकील आदेश तिवारी के पुत्र दीपक (28) को सोमवार शाम अचानक बुखार आया। परिजन दीपक को कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में दीपक ने दम तोड़ दिया।
वर्जन
- जिला सर्विलांस अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि दिबियापुर क्षेत्र में कोई भी मृत्यु कोरोना के कारण नहीं हुई है। बताया कि किसी भी अस्पताल में कोरोना से मृत्यु होने पर जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो जाती है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know