Top News

बेला थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग

उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहार(औरैया):बेला थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।
शाहबाजपुर निवासी छेदीलाल कठेरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर उसके खेत में आग लग गई। गांव के लोगों से जैसे ही जानकारी मिली वह किसानों के साथ खेत गया। जब तक वह आग बुझाते तब तक उसके दो बीघा खेत जल गए और आग दीवान और राजेंद्र सिंह के खेत तक जा पहुंची। आग लगने से दोनों की एक-एक बीघा फसल जली है। घटना की जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
झोपड़ी में लगी आग, दो बाइकें व गृहस्थी जली
फफूंद। थाना क्षेत्र के झपनी का पुरवा निवासी ओम प्रकाश के घर के बगल में रखी झोपड़ी में सोमवार देर शाम आग लग गई।आग लगने से दो बाइकें और गृहस्थी जल गई। ओमप्रकाश ने बताया कि घर का काफी सामान झोपड़ी में ही रहता है। शार्ट सर्किट से आग लगी थी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم