उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■दस बकरीं जिंदा भुनी:दो भैंसे, एक गाय व किसान झुलसने से गंभीर
■झोपड़ी में रखे बकरा बिक्री के तेईस हजार रुपये भी राख हुए
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झबरा में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी भीषण आग से किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई,आग की भीषण ज्वाला में दस बकरीं जिंदा भुन गईं व तीन भैंसे, एक गाय व किसान गंभीर रूप से झुलस गया।
बेला थाने के ग्राम झबरा निवासी कश्मीर सिंह पुत्र छेदी लाल यादव की घर के पास झोपड़ी रखी थी,कश्मीर व उनके भाई कप्तान सिंह इस झोपड़ी में अपनी खेती किसानी व गृहस्थी का सामान रखते थे और झोपड़ी में ही जानवर बांधते थे,मंगलवार को सुबह जब किसान कश्मीर यादव परिजनों के साथ गेहूं काटने गए थे तभी सुबह करीब 10 बजे उनकी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई,जिससे झोपड़ी में बंधी कप्तान सिंह की पांच बकरीं व पांच बकरी के बच्चे,कश्मीर की दो भैसें,उनके भाई की भैंस व गाय गंभीर रूप से झुलस गईं, आग की भीषण ज्वाला में फंसी गाय को बचाने में कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए,किसान कश्मीर सिंह यादव ने रुंधे गले से बताया कि आग से उनकी गृहस्थी का सामान,कृषि यंत्र,जानवर व बकरा बिक्री के नकद तेईस हजार रुपये जल गए,आग की सूचना पाकर ग्रामीणों व पुलिस ने आग बुझाने में मदद की,आग की सूचना पाकर पशु चिकित्सक व क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पंहुचे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know