उत्तर प्रदेश न्यूज21
बिधूना। मामा के घर से बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के साथ वापस आ रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। जबकि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गम्भीर घायलों को उपचार के लिये सीएचसी ले गयी। जहां डॉक्टरों ने एक को म्रत घोषित कर दिया तथा दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया।बतादें औरैया जिले के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के बिधूना एरवा कटरा मार्ग पर बड़ा हादसा घटित हुआ है। बताते चलें ग्राम मोहरी थाना ऊसराहार जनपद इटावा निवासी सुमित कुमार पुत्र बालेश्वर दयाल उम्र करीब 21 बर्ष बाइक पर सवार होकर अपने मित्र विनीस शाक्य पुत्र नामालूम निवासी खिजलीपुर थाना ऊसराहार को लेकर अपने मामा के घर थाना बिधूना के कस्बा रुरुगंज गया था वहाँ से जब वापस आ रहा था उसी दौरान बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर मथमदा श्रमदान के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनो गम्भीर घायलों को उपचार हेतु आनन फानन में सीएचसी एरवा कटरा ले गये जहां देखते ही डाक्टरों ने सुमित को म्रत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में विनीस को मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know