उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: जनपद के थाना बेला के अंतर्गत ग्राम नूरपुर खरगपुर में होली पर घटी दहेज हत्या की घटना के आरोपियों को दबोचकर बेला पुलिस ने जेल भेज दिया।दहेज हत्या के मामले में ससुरालियों ने शिवानी पत्नी मनोज कुमार ग्राम नूरपुर कैथाबा को मारपीट कर घर में जला दिया था ,थाना बेला में दर्ज कराई रपट में शिवानी के पिता राजू ने बताया था कि उन्होंने हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर उन्होंने बेटी की शादी की थी,फिर भी आए दिन ससुराल के लोग मोटरसाइकिल व ₹200000 नगद मांग रहे थे,जिसकी मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डाला, थानाध्यक्ष पप्पू सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामखिलाड़ी ने बताया कि दर्ज मुकदमा के आधार पर उप निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए ,जिनमें मनोज पुत्र राघवेंद्र, राघवेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम सनेही, पंकज पुत्र राघवेंद्र नूरपुर कथावा को जेल भेज दिया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know