Top News

शांतिपूर्ण तरीके से ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने बेला में पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर दिए सख्त दिशानिर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह 

■ ग्राम पंचायत चुनाव में खलल डालने की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-अपर्णा गौतम:पुलिस अधीक्षक

औरैया:जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया ने बेला में पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर सख्त दिशानिर्देश दिए,इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने ग्राम पंचायत चुनाव में खलल डालने की मंशा रखने वालों को सख्त चेतावनी दी।
जनपद के थाना बेला में थानाध्यक्ष व सभी उप निरीक्षकों के साथ  की गई  बैठक में पुलिस स्टाफ को 
संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम 
ने कहा कि आपको उप्र सरकार की मंशा के अनुरूप  निष्पक्ष एवं  शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने हैं पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने  पुलिस बल को  प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब जब  चुनाव  हुए हुए  त्योहार आए  या कोई अनहोनी हुई  उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने अपने अदम्य साहस से अपनी  ड्यूटी निभाई है  उन्होंने कहा  की ग्राम पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष होंगे  इसके लिए किसी प्रकार की अराजकता  बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने पुलिस को  दिशा निर्देश देते हुए कहा  कि अपराधी छवि वाले  एवं राजनीतिक  विद्वेष की भावना रखने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करके उन्हें पाबंद किया जाए या  जेल भेजा जाए,  उन्होंने कहा  पंचायत चुनाव  निष्पक्ष होंगे और शांतिपूर्ण होंगे यह मेरा वादा है  उन्होंने थाना पुलिस को  निर्देश दिए  कि क्षेत्र में सघन  गस्त किया जाए और किसी प्रकार के मादक पदार्थ  न बिकने  दिए जाएं,उन्होंने कहा  की  कस्बों और गांवों में  अनावश्यक भीड़ रोकी जाए  तथा किसी प्रकार का वैमनस्य  और विवाद उत्पन्न करने वालों को  चिन्हित किया पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में थाना बेला में आयोजित इस बैठक में चुनाव संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं गयीं तथा कोविड-19 के अंतर्गत    कोरोना जैसी महामारी देखते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि आप लोग मास्क,सेनीटाइजर का प्रयोग करें और सभी के बचाव के लिए जरूरी दिशा सामूहिक दूरी बनाए रखें, इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक आरके सिंह यादव, सहार चौकी इंचार्ज  सतीश चंद्र, याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज,उपनिरीक्षक संजीव कुमार यादव व  सभी कांस्टेबल महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم