Top News

सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य चुनाव की औरैया सूची में हुआ फेरबदल

उत्तर प्रदेश न्यूज21घनश्याम सिंह वरिष्ठ संवाददाता

■ वरिष्ठ सपा नेत्री व राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा सिंह यादव व पूर्व जिला सचिव राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लखनऊ जाकर मिला पार्टी प्रतिनिधि मंडल

■बिधूना प्रथम से महेश चंद्र कठेरिया के स्थान पर "अभी दिवाकर" होंगे पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी
लखनऊ:सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य चुनाव की औरैया सूची में  फेरबदल किया गया जिसके तहत अब बिधूना प्रथम से महेश चंद्र कठेरिया के स्थान पर "अभी दिवाकर"  पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी होंगे।।
विगत दिवस औरैया जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह द्वारा घोषित सूची में जिले के बिधूना प्रथम से जिला पंचायत पद हेतु   सहार ब्लाक निवासी महेश चंद्र कठेरिया को प्रत्यशी बनाया गया था, जब कि बिधूना प्रथम से सक्रिय युवा सपा नेता अभी दिवाकर जिला पंचायत सदस्य के प्रबल दावेदार थे, जिला अध्यक्ष राजवीर यादव द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची में नाम न होने पर अभी दिवाकर ने बिधूना क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता राजेश प्रताप सिंह पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा सिंह यादव को अवगत कराया इस पर पार्टी हित में मनन करते हुए राजेश प्रताप सिंह यादव व वरिष्ठ महिला नेत्री निशा सिंह यादव ने सौरभ यादव, राहुल सिंह यादव उर्फ दीपू यादव जिला सचिव छात्र सभा व उत्तम गौतम, कोमल सिंह सेंगर आदि प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें मामले से अवगत कराया इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल की बात को ध्यान पूर्वक सुनकर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राजवीर सिंह यादव को निर्देशित कर पूर्व सूची में घोषित महेश चंद कठेरिया के स्थान पर बिधूना प्रथम से अभी दिवाकर को पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बनाने का निर्देश दिया, इस संबंध में वरिष्ठ सपा नेत्री वा राष्ट्रीय सचिव महिला सभा निशा सिंह यादव व पूर्व जिला सचिव राजेश प्रताप सिंह व सौरव यादव ने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने महेश चंद्र कठेरिया के स्थान पर अभी दिवाकर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करने का निर्देश देकर पार्टी हित में उचित निर्णय लिया है,इस संबंध में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा की मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशों के अनुसार बिधूना प्रथम से अभी दिवाकर पार्टी समर्पित जिला पंचायत प्रत्याशी होंगे, उन्होंने जिले के समस्त पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पार्टी समर्थित समस्त प्रत्याशियों को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव में विजई बनाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें।
1-सपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पार्टी कार्यालय लखनऊ से निकलते सपा नेता
2-वार्ता करते जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم