Top News

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का लोग पालन करे,व औरैया डीएम ने कोविड- की टेस्टिग की गति बढ़ाने का निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत के कई राज्यों में दोबारा कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से कराना होगा। डीएम ने कोविड- की टेस्टिग की गति बढ़ाने का निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में वेतन रोकने की भी हिदायत दी।
डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों को वैक्सीन अवश्य लगवाए।
जिन कर्मचारियों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है, उन्हें समय से दूसरी डोज दिलवाई जाए। इसमें किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसका वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करवाएं। एसपी अपर्णा गौतम ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों से मास्क पहनने का पालन अवश्य करवाएं एवं भीड़ भाड़ न होने दें। लोगों से कोविड-19 के निर्देशों का पालन करवाएं। बैठक में एडीएम रेखा एस चौहान मौजूद रही।
----------------------
46 और मिले नए कोरोना संक्रमित
औरैया: दिन पर दिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बुधवार को 46 और नए संक्रमित मिले हैं, जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 47 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सात मरीज ठीक हुए हैं। वह मरीज पिछले 10 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। 46 नए मरीज पाए गए हैं। दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से लोगों में भय व्याप्त है। अब एक्टिव केस 139 तक पहुंच गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से गाइडलाइन का पालन किए जाने की अपील की गई है।

पिछले चौबीस घंटे की तस्वीर:

60 साल से ऊपर- 778

45 से 60 साल तक-931

हेल्थ वर्कर-0

फ्रंट लाइनर-0

कुल वैक्सीनेशन-1882

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم