Top News

यूपी में बढ़ते कोराना के बीच शादी औऱ पार्टी के आये नये आदेश,कितने मेहमानों को बुला सकते है आप

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
यूपी में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगभग छह माह के बाद एक बार फिर छह हजार के करीब पहुंच गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 5928 नए केस मिले जो पिछले वर्ष 13 सितम्बर को मिले 6239 नए केसों के बाद पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से प्रदेश में 30 लोगों की मौत हो गई। दो दिन पूर्व 31 कोरोना संक्रमितों की जान गई थी। राजधानी लखनऊ में भी कोरोना के 55 नए मामले बढ़ गए। मंगलवार को यहां 1188 नए मरीज सामने आए जबकि संक्रमण के चलते सात मरीजों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों तथा निजी प्रतिष्ठानों में इन्फ्रारेड थर्मामीटर और सेनिटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए।
कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। सार्वजनिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए खुले स्थान पर 200 से अधिक तथा बन्द स्थान पर 100 से अधिक लोग एकत्र न हों। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को नियमित रूप से मानिटर करते हुए उनका हालचाल लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियां प्रभावी ढंग से कार्यशील रहें।
बीते साल सितंबर के बाद नए केस मिलने का रिकॉर्ड टूटा
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते एक दिन में कुल 1,79,417 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 3,57,54,807 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में 27,509 कोरोना के सक्रिय मामलों में से 14,637 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 550 मरीज और शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज करा रहे हैं। बीते एक दिन में 1176 लोग संक्रमण से ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 6,03,495 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
एक दिन में 05 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण
उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 5 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 60,47,805 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 11,25,255 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। इस प्रकार कुल 71,73,063 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم