उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
दिबियापुर : थाना के पास स्थित गिफ्ट एंपोरियम की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर एनटीपीसी और औरैया से फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बुधवार की देर रात थाना के समीप स्थित कैलाश मार्केट में राधा कृष्ण मिश्रा की बेसमेंट में कृष्णा गिफ्ट एंपोरियम की दुकान के है। रोज की भांति वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे उठते देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पावर हाउस में फोन किया गया तो फोन नहीं उठा।
इसके बाद एक युवक पावर हाउस पहुंचा और बिजली आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर औरैया और एनटीपीसी से चार फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आगजनी की घटना से उसकी गोलक में रखे एक लाख रुपये नकद व करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know