उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेंचने के लिए ऑनलाइन टोकन जारी होने में हो रही परेशानी को देखते हुए किसानों को राहत दी गई है। एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह किसी भी किसान को बिना टोकन आने पर वापस न करें। उनकी फसल का सत्यापन कराकर खरीद की जाए।
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में 71 गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जा रहा है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर एफडीएस डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है।
इसके माध्यम से किसानों को 100 क्विंटल तक का टोकन प्राप्त हो रहा है।
जिन किसानों को नेटवर्किंग समस्या के चलते टोकन जारी नहीं हो रहा है, विभाग ऐसे किसानों का भी गेहूं खरीदेगा। टोकन न होने पर किसान से खरीद की जाएगी। 100 क्विंटल से अधिक मात्रा होने पर एसडीएम के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद टोकन जारी कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद लिया जाएगा।
जिले को मिलीं 19 ई-पॉस मशीन
जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को शासन से 19 इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉस ) मशीन शुक्रवार को प्राप्त हो गईं हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि ई-पॉस मशीन का क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें दस खाद्य विभाग के केंद्रों पर व नौ अन्य एजेंसियों को वितरित किया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know