Top News

85 बूथों के माध्यम से लगाया गया 2692---लोगों को टीका

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
●85 बूथों के माध्यम से लगाया गया  2692---लोगों को टीका 
●जनपदवासी घर पर ही रह कर पूजा व इबादत करें - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इटावा:कोरोना टीकाकरण व सावधानी से ही संक्रमण को काबू किया जा सकता है। इसी के तहत कोरोना टीका उत्सव  के तीसरे  दिन यानि इसी क्रम में मंगलवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से पूर्व सैनिकों का टीकाकरण कराया गया। पूर्व सैनिक लीग इटावा के महामंत्री कृपाल सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने मेडिकल केयर यूनिट पर आकर टीकाकरण कराया। दोनों पूर्व सैनिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा करोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण आवश्यक है, इसीलिए जिसकी बारी आ गयी है, वह लोग आगे आएं  और टीकाकरण कराएं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न  जाएं | नवरात्रि व रमजान के अवसर पर घर पर रहकर ही पूजा व इबादत करें। सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। डॉ तोमर ने बताया करोना वार्ड में आज अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल की गई और विषम परिस्थितियों के लिए स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है | यह मॉक ड्रिल अग्निशमन विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अशोक जाटव के निर्देशन में हुई।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार शाम से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बाद भी  कहीं न  कहीं लोगों की लापरवाही मास्क न  लगाना और 2 गज दूरी का पालन न  करना संक्रमण का कारण बन रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया -  
मंगलवार को सभी 85 टीकाकरण केंद्रों पर........ लोगों का टीकाकरण किया गया। डॉ यादव ने कहा - मैं सभी से अपील करता हूं कि वह अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं। जनपद के सरकारी व निजी संस्थान जिनमें 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाना हो तो  संपर्क करें जिससे संस्थान के अंदर ही टीकाकरण की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने बताया टीकाकरण कराने के बाद हल्का फुल्का बुखार, हाथ पैरों में दर्द ,सिर  में दर्द जैसी आम शिकायत हो सकती है। यह कोई चिंता की बात नहीं है , यह सामान्य लक्षण हैं,  इसीलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण अवश्य कराएं जिससे लोगों में टीकाकरण कराने के कुछ दिनों बाद इमनियूटी विकसित हो जाएगी जिससे  प्रति रक्षित व्यक्ति स्वयं भी सुरक्षित होगा और उसके द्वारा संक्रमण की चेन  भी टूटेगी।
कोकपुरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनूप कुमार ने भी मंगलवार को कई लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण करवाया। इसी क्रम में 67 वर्षीय सुग्रीव सिंह यशोदा नगर निवासी ने टीकाकरण करवाया और कहा जिस तरह जनपद में  कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, मैं सभी सीनियर सिटीजन से अपील करता हूं कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।
भरथना सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक अमित दीक्षित ने भी अपने निर्देशन में नगर पालिका कर्मचारियों का टीकाकरण कराया और उन्हें  कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रामेश्वर ने डॉ दीक्षित से प्रोत्साहित होकर टीकाकरण करवाया और बताया मैं टीका लगवाने के बाद बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं मुझे किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं है,  मैं अपने सभी साथी कर्मचारियों को भी टीका लगवाने की अपील करता हूं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم