Top News

जिले के 71 क्रय केंद्रों में से 63 पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पाई

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:करीब 18 दिन बाद भी जिले के 71 क्रय केंद्रों में से 63 पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ व एफसीआई के एक-एक केंद्र पर ही गेहूं की खरीद हुई है। 
अधिकारी चुनाव के बाद खरीद बढ़ने की आस लगाए 
एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सभी केंद्रों पर नियमानुसार खरीद करने के निर्देश दिए हैं। गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के दो केंद्र स्थापित हैं। जिनमें एक केंद्र पर 1025 क्विंटल व दूसरे पर 604.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ व एफसीआई के एक-एक केंद्र पर कुल 244.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 29 किसानों का 28 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
कोरोना के मद्देनजर किसानों के हाथ धोने के लिए पानी, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
चुनाव की वजह से पिछड़ा आंकड़ा
पंचायत चुनाव के कारण गेहूं की अपेक्षित आवक क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही है। इस सप्ताह गेहूं खरीद में तेजी आने की संभावना है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। - सुधांशु शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم