Top News

25 अप्रैल को लड़की की शादी और सड़क हादसे में पिता की हुई मौत ।


सादी के कार्ड देने जा रहे पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल


रिपोर्ट सौरभ त्यागी 
जालौन उत्तर प्रदेश



  जालौन में कस्बा सिरसा कलार के दोनापुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक की टक्कर हो गई जिससे वह खंती में जा गिरी जिसमें बाइक सवार दंपति में पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है  कि रामकुमार उर्फ कल्लू  निवासी डिकौली माधौगढ़ अपनी पत्नी के साथ अपनी पुत्री रवीना की शादी के कार्ड बांटने अपनी ससुराल नियामतपुर जा रहा था।
तभी दौनापुर और सिरसा कलार के बीच मोड़ पर बाइक हादसा हुआ टक्कर इतनी तेज थी कि राम कुमार के सर पर लगा हेलमेट चकनाचूर हो गया और सर पर गहरी चोट आने की वजह से राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दंपति को घायल अवस्था में देख एंबुलेंस व थाना पुलिस कुठोंद व सिरसा कलार को दी सूचना। मौके पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिली कि म्रतक युवक के 2 लड़के और एक लड़की है जिनके नाम रवीना 21 बर्ष कमल 19 बर्ष विमल 13 बर्ष है जिनमे रवीना पुत्री की शादी 25 अप्रैल को थी और शादी के कार्ड लगाने अपनी ससुराल जा रहे थे और रास्ते मे सड़क दुर्घटना हो गई और पत्नी सीमा को झांसी रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم