Top News

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलटी,इसमें बालक की मौत चालक घायल

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार शाम कार एक होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार एक 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे इटावा सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। कार क्रेन से एक किनारे कराते हुए कोतवाली में खड़ी कराई गई। स्वजन का कहना है कि बालक की मौत ने हम सभी को हिलाकर रख दिया है। हम इस बड़े सदमें से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्राम टिकौली निवासी 28 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र रामचंद्र कार से सोमवार की शाम 10 वर्षीय रिषभ पुत्र दीपू चतुर्वेदी के साथ अपने गांव से औरैया आ रहे थे।
रास्ते में हाईवे पर एक होटल के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। इसके बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में रिषभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी होते ही मौके पहुंचे स्वजन और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन वह नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद बस से घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल के लिए भेजा गया। यहां उपचार के दौरान हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बालक की मौत पर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم