Top News

TGT, PGT की यूपी में टीचर्स की बंपर वैकेंसी, 15 हजार से ज्यादा पद खाली, ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा सेवा बोर्ड (यूपीएसईएसबी), इलाहाबाद ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी) के पद के लिए एक नई अधिसूचना upsessb.org पर जारी कर दी गई है.  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB भर्ती 2021 के लिए 16 मार्च 2021 से आधिकारिक वेबसाइट pariksha.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. यूपी शिक्षक रजिस्ट्रेश के लिए आखिरी तारिख की 11 अप्रैल 2021 है.UPSESSB TGT PGT भर्ती के अंतर्गत कुल 15198 वैकेंसी उपलब्ध हैं, जिनमें से 12603 UP TGT के लिए और 2595 भर्तियां UP PGT पदों के लिए उपलब्ध हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, यूपी शिक्षक अधिसूचना 29 नवंबर 2020 को प्रकाशित हुई थी और कुछ कारणों से रद्द कर दी गई थी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जिसमें 500 में से नंबर दिए जाएंगे.
UPSESSB TGT PGT महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तारीख - 16 मार्च 2021
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 11 अप्रैल 2021
शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख - 13 अप्रैल 2021
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारिख - 15 अप्रैल 2021.
यूपी शिक्षक परीक्षा तारीख - घोषणा होना अभी बाकी है.
यूपी टीजीटी पीजीटी शैक्षणिक योग्यता:
टीजीटी - प्रासंगिक विषय में स्नातक डिग्री और बी.एड या समकक्ष
पीजीटी - पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बी.एड.
यूपी टीजीटी पीजीटी आयु सीमा: 
उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए
UPSESSB TGT PGT वेतन
टीजीटी - 44900-142400 रुपये, पे लेवल 8, ग्रेड पे - 4600
पीजीटी - 47600-151100 रुपये, पे लेवल 8, ग्रेड पे -4800
यूपी टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा
यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा पैटर्न
इसमें 125 MCQ होंगे
परीक्षा के कुल अंक 500 हैं
प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा
UPSESSB TGT और PGT भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार  15 मार्च से 16 अप्रैल 2021 तक यूपी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم