औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रधानमंत्री (पीएम) आवास आदि योजनाओं को दिलाने के नाम पर महिलाओं को गुमराह करने वाले युवक को जिलाधिकारी के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज काफी संख्या में महिलायें कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा से सरकारी आवास दिलाए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के पूछने पर महिलाओं ने बताया कि रंजीत द्वारा उन्हें गुमराह करके बुलाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले रंजीत पुत्र भारत सिंह निवासी भीखमपुर के खिलाफ 151 की कार्यवाही कराते हुये जेल भेज दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की आड़ में लोगों को गुमराह करने का काम कोई ना करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अपात्र लोगों को आवास आवंटित हो गया है उनसे पैसे की रिकवरी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know