Top News

औरैया में प्रधान पद 477, में 113 अनुसूचित व 128 ओबीसी व आरक्षित,162 महिलाओं का होगा आगाज

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुख व प्रधान पद के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही तमाम संभावित उम्मीदवारों के अरमानों पर जहां पानी फिर गया है वही आरिक्षत हुए सीटों के लिए नये लोग अपने अपने पक्ष में समीकरण बैठाने में जुट गये हैं। जिले में प्रधान पद के लिए कुल 477 पंचायतों में चुनाव होना है, जिसमें अनुसूचित महिला के लिए 40, अनुसूचित वर्ग के लिए 73, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 45, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 83, महिला के लिए 77 एवं 159 पद अनारिक्षित रखे गए हैं।जनपद में जिला पंचायत का अध्यक्ष पद एक बार पुनः अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से जहां सवर्णो के पुनः उक्त पद पर आसीन होने के अरमानों पर पानी फिर गया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पदों पर निवर्तमान में आसीन प्रमुख सवर्ण जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों के आरक्षित हो जाने से उनके पुनः सदस्य बनने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। इस बार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, जिला पंचायत सदस्य व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की क्षेत्रीय संयोजक मंजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य शरद सिंह राना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा के भाई एवं जिला पंचायत सदस्य पुत्ती लाल वर्मा जैसे धुरंधरों के क्षेत्र अनुसूचति वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से अब यह लोग चुनाव लड़ने से बंचित रह गये हैं।वहीं अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से भाजपा, सपा व बसपा अपने दलों से अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित वर्ग के मजबूत व दमदार प्रत्याशी खोजने में जुट गये हैं। जिले के सात ब्लाकों में भी इस बार प्रमुख पद के आरक्षण में बदलाव हुआ है जिसके अंर्तगत अब भाग्यनगर ब्लाक अनुसूचति वर्ग महिला, औरैया सदर ब्लाक अनुसूचित वर्ग, एरवाकटरा ब्लाक अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बिधूना ब्लाक महिला, अछल्दा, अजीतमल व सहार ब्लाक के प्रमुख पद अनारक्षित घोषित किये गये हैं जहां पर उक्त वर्गो के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समीकरण बैठाने लगे हैं।वहीं जिले की 477 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद हेतु ब्लाक बार जो आरक्षण जारी हुआ है उसके अनुसार ब्लाक बिधूना के कुल 69 पदों में 06 अनुसूचति वर्ग महिला, 10 अनुसूचित वर्ग, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला, 24 अनारक्षित हैं। ब्लाक एरवाकटारा के कुल 46 पदों में 04 अनुसूचित वर्ग महिला, 08 अनुसूचित वर्ग, 05 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 08 अन्य पिछड़ा वर्ग, 07 महिला व 14 अनारक्षित हैं। ब्लाक अछल्दा में कुल 61 पदों में 05 अनुसूचित वर्ग महिला, 10 अनुसूचित वर्ग, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 महिला व 19 अनारक्षित हैं। ब्लाक अजीतमल के कुल 68 पदों में 06 अनुसूचित वर्ग महिला, 10 अनुसूचित वर्ग, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 23 अनारक्षित हैं। ब्लाक औरैया में कुल पद 95 में 08 अनुसूचित वर्ग महिला, 14 अनुसूचित वर्ग, 09 अनय पिछड़ा वर्ग महिला, 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला व 33 अनारक्षित हैं। ब्लाक भाग्यनगर में कुल पद 73 में 06 अनुसूचित वर्ग महिला, 11 अनुसूचित वर्ग, 07 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 महिला व 25 अनारक्षित हैं। ब्लाक सहार में कुल पद 65 में 05 अनुसूचित वर्ग महिला, 10 अनुसूचित वर्ग, 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 21 पद अनारक्षित हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم