उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र में डमरपुर पुल के पास नहर के पानी में उतराते हुए बहकर जा रहा अज्ञात युवती का शव मिला है। क्षत-विक्षत शव को देखकर हत्या कर नहर में फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी याकूबपुर के निकटवर्ती गांव डमरपुर स्थित रामगंगा पश्चिमी नहर शाखा के पुल के पास ग्रामीणों ने एक शव झाल में फंसा हुआ देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को रस्सियों व बल्लियों के सहारे बमुश्किल नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, शिनाख्त न हो पाने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि शव लगभग 22 वर्षीय युवती का है, जो लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती के हाथ मे कलावा बंधा हुआ है। युवती के शरीर पर सिर्फ अंतावस्त्र ही मौजूद थे, हो सकता है कि युवती की हत्या कर शव को फेंक दिया गया हो। फोरेंसिक टीम प्रभारी इरशाद व आदेश कुमार ने मौके पर पंहुचकर शव से नमूने एकत्र किए। बताते चलें कि गत मंगलवार को भी डमरपुर रजवहे से एक अधेड़ पुरुष का शव थाना पुलिस ने बरामद किया था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know