Top News

स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा के सदस्यों ने दिवंगत शिक्षक के घर जाकर परिजनों को बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

■दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

औरैया:जनपद के ग्राम डमरपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव के असमय निधन पर स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा बेला के सदस्यों ने दिवंगत शिक्षक के घर जाकर परिजनों को बंधाया ढांढस बँधाया।ग्राम डमरपुर औरों निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक व वयोवृद्ध समाजसेवी अवधेश कुमार श्रीवास्तव का असमय निधन हो गया था,उनके निधन का समाचार पाकर स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा बेला के सचिव घनश्याम सिंह व सदस्य प्रमिला सिंह ने दिवंगत शिक्षक के घर जाकर उनकी शोकाकुल पत्नी मुन्नी देवी,पुत्र दिलीप कुमार,बबलू,अजीत कुमार,बेटियों गुड्डी,ममता,रंजना,रचना आदि परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कीं।दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना प्रार्थना करते स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा सदस्य।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم