उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता गौतम बुद्ध नगर
मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर :-उम्मीद संस्था ने सूत्याना गांव के पंडित सालगराम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को मनचलों को किस प्रकार से सबक सिखाया जाए उसके प्रति प्रशिक्षण दिया गया डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर तथा राजकुमार रूपबास भारतीय किसान यूनियन अंबावता के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि छात्रों को लॉकिंग ब्रेक तकनीकी की जानकारी दी वहीं यह भी बताया गया कि यदि कोई आपका हाथ पकड़ ले तो किस प्रकार से उसके चंगुल से निकलकर मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है संस्कारवान शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को घटनास्थल पर किस प्रकार मनचलों से आत्मविश्वास के साथ उन्हीं जवाब देने के गुर सिखाए अभी भी महिलाएं सुरक्षा स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि को लेकर जागरूक नहीं है जागेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना पहली प्राथमिकता है युवा पीढ़ी संस्कारवान होगी तो देश का भविष्य भी उज्जवल होगा स्कूल के प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने इस अभियान की सराहना की इस मौके पर जयपाल सिंह नागर देवेंद्र अच्छेजा संगीता भारद्वाज प्रियंका जैन एवं समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know