औरैया(न्यूज 21 उप्र) दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ के समीप पुर्वा छनछन निवासी घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसका शव में पहुँचते की कोहराम मच गया ।सूचना मिलते ही हरचंदपुर चौकी इंचार्ज सन्तोष कुमार ने हमराही फोर्स के साथ शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ज्ञात हो कि 21 मार्च को रामगढ़ विधूना मार्ग पर स्थित पुर्वा छनछन के पास सत्य प्रकाश दोहरे उम्र 43 वर्ष पुत्र लक्ष्मण दोहरे को आल्टो कार ने टक्कर मार दी थी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था।जिसको सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया था जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।वहां डॉक्टरों ने जबाब दे दिया तो परिजन उसे लेकर सैफई जा रहे थे रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।परिजन मृतक को गांव लेकर पहुँचे सूचना पर हरचंदपुर चौकी इंचार्ज सन्तोष कुमार व हरिहर सिंह मय फोर्स के साथ पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know