Top News

औरैया में जिला जज से अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों के अमर्यादित व्यवहार से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश


◆न्यायिक अधिकारीगढ़ों के व्यवहारिक बर्ताव से जिला जजी के अधिवक्ताओं में पनपा आक्रोश◆

◆क्रासर -जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए आम सभा में निर्णय आज◆

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने अपने अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए माननीय जिला जज से अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों के अमर्यादित व्यवहार से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि जिला बार के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष के साथ न्यायिक अधिकारी के अभद्र व्यवहार से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है वही जब वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत जिला जज साहब से की तो उन्होंने अपनी कार्यवाही से अध्यक्ष और महामंत्री को अवगत कराया और कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से न्यायिक अधिकारियों को मेल मिलाप एवं अच्छे व्यवहार रखने चाहिए जिससे न्यायिक प्रक्रिया में कोई व्यवधान पैदा ना हो लेकिन जिला जजी के न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं के सम्मान में अभद्र भाषा एवं कार्यशैली का प्रयोग करते हैं जिससे अधिवक्ताओं में काफी रोष पैदा हो गया है इसी के चलते बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदोरिया और महामंत्री राजू शुक्ला उर्फ दारा ने आज आम सभा की बैठक आहूत कर न्यायिक प्रक्रिया से विरात रहने की घोषणा की है इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एक सुर में आवाहन किया कि अगर अधिवक्ताओं का सम्मान न्याय अधिकारी नहीं करेंगे और माफी नहीं मांगेंगे तब तक न्यायिक कार्य से सभी अधिवक्ता बाहर रहेंगे उन्होंने कहा कि आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा की आगे की क्या रणनीति होगी उन्होंने कहा कि सर्व अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आम सभा की बैठक में जो निर्णय लिए जाएंगे उनका पालन सभी अधिवक्ता करेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم