Top News

बच्चों की लड़ाई को लेकर दबंग देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जनपद के थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लुखरदौरा में बच्चों की लड़ाई को लेकर दबंग देवर ने  भाभी पर  जानलेवा हमला कर दिया।
 मंजू देवी पत्नी बृजेश कुमार निवासी ग्राम लुखरदौरा  थाना बेला ने बेला थाने में दर्ज कराई रपट में बताया कि वह बुधवार को सुबह 6:00 बजे अपने घर पर थी उसके पति खेतों पर गए थे,तभी इसके देवर ओमप्रकाश पुत्र राधेश्याम, अर्चना पत्नी ओम प्रकाश ने उस पर बच्चों की लड़ाई को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश हो गई,जानकारी मिलने पर उसके पति उसे उठाकर थाने लाये और पुलिस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में भर्ती कराया जहां चिकित्साधिकारी डॉ सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم