उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कानपुर:फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल रूप से संचालित करने के लिये व दवा सेवन के प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय - चौबेपुर के अध्यापकगणो को जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया! चौबेपुर सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री विकास सिंह जी व बी.सी.पी.एम शिवानी जी ने उपस्थित अध्यापकों को फाइलेरिया रोग के विषय में जागरूक करते हुए बताया फाईलेरिया रोग मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है यह संक्रामक रोग है जिसे आमतौर पर सामान्यत: हाथीपाँव के नाम से जाना जाता हैं समय रहते हुए अगर दवा सेवन न किया जाए तो यह बीमारी विकराल रूप धारण करते हुए विकलांगता का कारण भी बन जाती हैं फाइलेरिया रोग की पहचान लक्षणों के आधार पर की जा सकती है जैसे- पैरों व हाथों में सूजन और हाइड्रोसील(अंडकोष में सूजन),किसी भी व्यक्ति को संक्रमण के पश्चात बीमारी होने में 5 से 15 वर्ष तक लगजाते है
यह दवा 2 वर्ष की आयु से कम, गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़ कर 2 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन डीए की उपस्थिति में ही करना है।
* यह दवा खाली पेट किसी को नहीं खानी है
*आइवरमेक्टिन की गोली का 5 वर्ष की आयु के बाद ही सेवन करना है
*हरपात्र को दवा का सेवन डीए के सामने ही करना है
*मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
इसीक्रम में पी०सी०आई संस्था के जिला समन्वयक श्री सुनील कुमार गुप्ता ने सामुदायिक जागरूकता को बढ़ाने के आई०पी०सी के महत्व को बताते हुये अध्यापक गणो को जागरूक करते हुए बताया कि दिनाँक 26 अप्रैल से 11 मई तक जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने ही दवा का सेवन कराया जाएगा यह दवा साल में एक बार ही खानी हैं जो पूर्णया निशुल्क है
श्री सुनील गुप्ता ने उपस्थित अध्यापकों से कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील करते हुये कहा कि शिक्षण संस्थाओं में बच्चों एवँ उनके परिवार के लोगों जागरूक करते हुए प्रत्येक शैक्षिक दिवस में ब्लैक बोर्ड पर फाइलेरिया कार्यक्रम की दिनाँक को अंकित करे जिससे सभी को कार्यक्रम की जानकारी हो सके एवं प्रचार-प्रसार के लिए गाँव का भ्रमण करते हुए फाइलेरिया से सम्बंधित वीडियो क्लिप को दिखाए एवं स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करे ताकि जिससे बच्चों में फाइलेरिया रोग के प्रति समझ बढे और कार्यक्रम को गति प्रदान हो सके उपस्थित अध्यापक गणो ने कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know