Top News

दिबियापुर पुलिस के सहयोग से लापता महिला प्रयागराज में मिली

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

दिबियापुर (औरैया):जिले के दिबियापुर नगर के अंतर्गत विकास कुंज निवासी विनय कुमार पत्नी नीलम देवी गत 12 मार्च को घर में आपसी कहासुनी में वह घर से चली गई थी। जब इसका पता उनके महिला के मायके वालों को पता चला तो उन्होंने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस की लगातार महिला तलाश के बाद दिबि्यापुर पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश ने महिला को इलाहाबाद में तलाश किया उसके बाद उन्होंने मायके व ससुराल पक्ष को बुलाकर उनको सुपुर्द कर दिया। इसके लिए परिजनों ने पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की। पुलिस दल में महिला कांस्टेबल नीरज चौधरी व सीमा इसमें उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने