Top News

एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 17मार्च को याकूबपुर में लगेगा विद्युत शिविर

■घरेलु व निजी नलकूप के संयोजनों पर 31 जनवरी 2021 तक के विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज पर मिलेगी100%छूट--जेई एन गौतम■

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 17मार्च को याकूबपुर में विद्युत शिविर लगाया जाएगा।विद्युत उपकेंद्र बेला,सुजानपुरवा के जेई एन के गौतम ने बताया कि घरेलू व निजी नलकूप के संयोजनों पर 31 जनवरी 2021 तक के विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज पर 100%छूट मिलेगी,उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं  के लिए विभाग द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत घरेलु व निजी नलकूप के संयोजनों पर 31 जनवरी 2021 तक के विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज पर 100% की भारी छूट के अंतर्गत दिनांक 17 मार्च दिन बुधवार को कस्बा याकूबपुर में मुजिबुल जन सेवा, केंद्र में मेगा कैम्प लगेगा जिसमें विद्युत बिल सम्बन्धित समस्यायों का निराकरण भी किया जाएगा,उपभोक्ता कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेन्स  का पालन करते हुए अपने बिल संबधित समस्याओं का निराकरण करवाकर बिल जमा करें व संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही से बचें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने