Top News

विकास खंड कुठौंद में हुआ किसान मेला एंव किसान गोष्ठी का आयोजन----**


 **किसानों के साथ महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में हिस्सा**

जिला ब्यूरो जालौन
   कुठौंन्द(जालौन)  आज विकास खण्ड कुठौंन्द में किसान कल्याण मेला,गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने की मेले में विधायक ने बताया कि किसान कल्याण मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है। किसानो के लिए सरकार ने कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कृषि यंत्रों में 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है ।कृषि बीजो में भी
50प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। सरकार द्वारा प्रत्येक किसान को किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। सरकार जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है। उनका लाभ सभी लोगो को शतप्रतिशत देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि यंत्रों में अनुदान पाने वाले आधा दर्जन किसानों को शत् प्रशंस्तिपत्र देकर मंच पर सम्मान किया गया ।मेले को सफल बनाने के लिए कृषि अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार यादव,तारा चंद्र ब्लॉक प्रभारी कृषि बीचभण्डार, अभय भान ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ चतुर्वेदी, ब्लॉक मैनेजर एनआर एलएम प्रभारी,एडीओ पीपी राज बहादुर उपाध्याय, जेई एम आई राजेन्द्र यादव,मण्डल अध्यक्ष अमित नीखरा,राजू यादव ब्लॉक प्रमुख,पवन शर्मा,आशीष चतुर्वेदी,सदस्य किसान मोर्चा,जय पाल सिंह राजावत,दुर्गा भदौरिया,महेंद्र सिंह सेंगर,अरबिन्द सिंह सेंगर,डॉक्टर सुरेंद्र राजावत,विजय चंद्र ,पिन्टू चौहान मण्डल उपाध्यक्ष, के साथ सैकड़ो भाजपाई  तथा  किसान  गण उपस्थिति रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم