■ *शनिवार को बार एसोशिएसन की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा-अतुल तिवारी
महामंत्री बार एसोशिएसन बिधूना*
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 घनश्याम सिंह औरैया बिधूना भाजपा विधायक विनय शाक्य के प्रतिनिधि देवेश शाक्य की मौजूदगी में जिलाधिकारी से हुई वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने 15 दिन से चल रही हड़ताल खत्म करने का निश्चय किया।।
पंद्रह दिनों से चल रही बिधूना तहसील जनपद औरैया व उनके परिप्रेक्ष्य में बार एसोसिएशन बिधूना, औरैया,भरथना,इटावा, अजीतमल व तहसील बिधूना ,औरैया, भरथना ,इटावा, अजीतमल की हड़ताल आज देवेश शाक्य (अनुज व प्रतिनिधि विधायक बिधूना व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) विनय शाक्य की मध्यस्थता में व जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व तहसील संघ बिधूना के अध्यक्ष मुरारीलाल यादव, महामंत्री अतुल तिवारी आदि व उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बिधूना की उपस्थिति में शर्तो को मानते हुए विधायक प्रतिनिधि ने विगत दिनों से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करवाने में मध्यस्थता निभाई,इस मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं की मांगें मानीं,जिससे समस्त अधिवक्ता व बार एसोसिएशन पदाधिकारी खुश नजर आए,इस संबंध में बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि
तहसील व कचहरी बिधूना व अन्य आस पास की तहसीले सुचारू रूप से संचालित होंगी।।
फ़ोटो
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know