■जिले की एसआरजी अलका यादव सी एम ओ सांकेतिक अधिकारी गौरी से मिलीं उन्हें पुष्प भेंट आशीर्वाद दिया◆
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाताघनश्याम सिंह
औरैया:मिशन शक्ति के क्रम में जनपद औरैया के 11 मेधावी छात्राओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी(नायिका)नियुक्त किये जाने का आयोजन किया गया,जिसमे अलग -अलग कार्यालयों में सभी सांकेतिक अधिकारियों (नायिका)का भव्य स्वागत किया गया।एस आर जी अलका यादव द्वारा अलग अलग स्थानों पर जाकर देखा गया कि जयंती डी एम(नायिका),अलका पुलिस अधीक्षक(नायिका),तान्या सी डी ओ(नायिका),गौरी सी एम ओ (नायिका),कौशिकी जिला पंचायत राज अधिकारी (नायिका),मानसी जिला विद्यालय निरीक्षक(नायिका),अपूर्वा बी एस ये (नायिका)प्रियांशी जिला समाज कल्याण(नायिका),अनुष्का जिला कृषि अधिकारी (नायिका),दीप्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी (नायिका),एवम परिपूर्ती प्रोबेशन अधिकारी (नायिका)के रूप में अपना अपना रोल प्ले कर रही हैं एवम निरीक्षण हेतु भी निकली हुई थीं। इन सभी छात्रायों ने आज एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी का दायित्व परिपूर्ण तरीके से निभाया ।निरीक्षण के लिए भी सरकारी वाहन में गई और उस दौरान आवश्यक प्रश्न भी किये।इसी क्रम में औरैया जिले की एस आर जी अलका यादव सी एम ओ सांकेतिक अधिकारी गौरी से मिलीं एवम उन्हें पुष्प भेंट आशीर्वाद भी दिया,उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकानाएं भी दिया।अलका यादव श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव सी एम ओ औरैया से भी मिलीं । डॉक्टर अर्चना जी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक नई पहल है जिससे हम सभी को अपनी बेटी होने का अभिमान होना चाहिए इस पहल के सफल क्रियान्वयन से उन सभी बेटियों का मनोबल भी बढ़ेगा तथा प्रोत्साहन मिलेगा,सभी माता -पिता भी अपनी अपनी बेटी पर गर्व महसूस करेंगे।गौरी के पिताजी ने हर्ष के साथ कहा कि बेटा बेटी एक समान होते हैं आज बेटी को सी एम ओ की नायिका के रूप में देख कर प्रसन्न हैं।एस आर जी अलका यादव कहना है कि बेटियों को समाज मे एक नई दिशा और सम्मान दिलाने का यह एक बेहतर योजना है।सभी बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें यही मेरी कामना है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know