उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(अजीतमल): सोमवार कोक्षेत्र के भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सवारियों से भरा ऑटो पलट गया जिससे उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। सोमवार को भीखेपुर से सवारियां लेकर ऑटो,सेगनपुर जा रहा था। भीखेपुर गाँव निकलते ही, अचानक सामने मवेशी निकल आये। जिसे देखकर, ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा। और अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी सवारियों को निकालकर, एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।घायलों में ग्राम सेगनपुर निवासी सुमन देवी पत्नी सुरेश उम्र 35 वर्ष , शिवानी पत्नी दुर्गेश उम्र 26 वर्ष,कला पत्नी परमचंद्र उम्र 35 वर्ष,द्रोपदी पत्नी रामसेवक उम्र 60 ,मीरा पत्नी दीपेंद्र उम्र 30 वर्ष,रूबी पत्नी विजय उम्र 25 वर्ष पंकज पुत्र दीपेंद्र उम्र 2 वर्ष व बृन्दावन पुत्र रामलाल उम्र 50 वर्ष, ग्राम असेवा निवासी विमलेश कुमारी पत्नी मनोज कुमार को सीएचसी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने गम्भीर अवस्था मे मीरा,रूबी,बृन्दावन और शिवानी को सैफई रिफर कर दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know