Top News

विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान क्षय रोग से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी गई

क्षय रोग से बचाव के लिए निकाली गई जागरूकता रैली टीबी के प्रति जागरूक होंगे तभी टीबी मुक्त होगा भारत ‌- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
इटावा:टीबी अस्पताल से जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी , जिला क्षय रोग अधिकारी और डॉ उमेश चंद्र भट्टेले  शामिल हुए। रैली में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया। टीबी से स्वास्थ्य व सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे विश्व में क्षय रोग दिवस मनाया जाता है।
रैली के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित  आयुष्मान सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है ,इसलिए टीबी रोग से संक्रमित रोगी का पता लगा कर और समय पर उसको उचित निशुल्क उपचार  प्रदान किया जाता है।यह इलाज जितनी जल्दी शुरू हो जाए वह रोगी व समाज दोनों के लिए हितकर है।साथ ही उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर भी विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की ।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बी एल संजय ने बताया टीबी कोई बड़ी बीमारी नहीं है इसका सही समय पर सही से इलाज किया जाए तो वह सही हो जाती है। उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को 2 हफ्ते से अधिक खांसी आए तो उसे बलगम जांच अवश्य करानी चाहिए। टीबी की जागरूकता के लिए समाज में टीबी रोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिए और उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। डॉ संजय ने बताया  विश्व क्षय रोग दिवस पर पुलिस  लाइन इटावा में आज टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी व उनके परिवार के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक बनाया गया और किस तरह वह टीबी से बचाव कर सकते हैं इसके बारे में भी बताया।
जिला समन्वयक कंचन तिवारी ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को टीबी से बचाव के लिए निशुल्क जांच व निशुल्क उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी स्वास्थ्य कर्मियों से कहा आप सभी टीबी मरीजों की सही से देखरेख  व मॉनिटरिंग करते रहें। जिससे आपके इन प्रयासों से जल्द से जल्द इटावा जनपद टीबी मुक्त हो जाए।संगोष्ठी में जनपद में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए अच्छा कार्य करने के लिए सात अलग-अलग श्रेणियों में अपनी उत्कृष्ट  सेवाएं प्रदान करने के लिए टीबी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एस द्वारा प्रशस्ति  पत्र प्रदान किए गया। नोटिफिकेशन श्रेणी में संजीव कुमार , योगेंद्र सिंह , आलोक कुमार टीबीएचबी क्षय क्लीनिक, यूडीएसटी में  सचिन चौहान, अनिल कुमार, राघवेंद्र , एमडीआर फुट ऑन ट्रीटमेंट में शहरोज अहमद , योगेंद्र सिंह , संजीव वर्मा, आलोक कुमार ,व सुनील कुमार को प्रशस्ति  पत्र प्रदान किए गए। अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ उमेश चंद्र भटेले (चिकित्सा अधिकारी क्षय क्लीनिक) व जिला कार्यक्रम समन्वयक कंचन तिवारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मी रोहित सिंह वर्मा ,वैभव कुमार त्रिपाठी, अनस सुलेमान, अनिल कुमार पाल, अरुण कुमार वर्मा ,श्रीमती अंशु बाजपेई, सुबोध चौहान, हेमंत वर्मा को भी प्रशस्ति  पत्र प्रदान किए गए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم