Top News

होली तथा शबे बरात पर शांति बनाए रखने को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह

■जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को त्यौहार पर शांति व सुरक्षा का आश्वासन दिया

औरैया:जिले के नुमाइश मैदान में आगामी त्यौहार होली तथा शबे बरात के उपलक्ष्य में शांति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी  सुनील कुमार वर्मा  व पुलिस अधीक्षक  अपर्णा गौतम , अपर जिलाधिकारी रेखा चौहान , अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ,क्षेत्राधिकारी नगर तथा एसडीएम के नेतृत्व में पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें औरैया जिले के समस्त थानों से सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित हुए इसमें सभी नागरिकों ने अपने विचारों का आदान प्रदान किया तथा प्रशासन को यह भरोसा दिलाया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तथा भाईचारे के साथ मनाया जाएगा,पीस कमेटी के आयोजन के अंत में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संभ्रांत नागरिकों को भरोसा  दिलाया गया  त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखी जायेगी,किसी भी गड़बड़ी पर अराजकतत्व बख्शे नहीं जाएंगे,उनसे  सख्ती से निपटा जायेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم