उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम असेनी निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र ग्यासुद्दीन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गत 10 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे वह ग्राम असेनी स्थित अपनी दुकान पर था। उसी समय एक 14 चक्का ट्रक के ड्राइवर नाम पता अज्ञात ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी मारुति कार में टक्कर मार कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही उसकी दुकान के सामने खड़े आसिफ पुत्र अन्सार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know