*"आओ मिलकर करें मदद"(संस्था)के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया*
● *सफलता पूर्वक पाँच वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में संस्था से सम्बद्ध छात्रों के बौद्विक विकास के लिए कार्य शालाएं आयोजित की गईं*
घनश्याम सिंह
आओ मिलकर करें मदद"(संस्था)के सफलता पूर्वक पाँच वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में संस्था से सम्बद्ध छात्रों के बौद्विक विकास के लिए कार्य शालाएं आयोजित की गईं।।
आओ मिलकर करें मदद"(संस्था)के
की टीम के प्रयास द्वारा दिनाँक 22 फरवरी 2021 से लगातार अलग-अलग एक्सपर्ट को बुलाकर एकेडमी में पढ़ने वाले या अन्य इच्छुक छात्र/छात्राओं के बौद्धिक व शारीरिक विकास हेतु निःशुल्क वर्कशॉप आयोजित की गईं,
कार्यक्रम की रूपरेखा में संगीत,साइंस प्रयोग, जुडो-कराटे, विचार गोष्ठी(विलेज टूरिज्म,योगा, मेडिटेशन(प्रत्येक दिन)
आयोजित किये गए,
संस्था के संस्थापक अनुराग सिंह ने बताया कि संस्था सभी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ ड्रेस और अन्य चीज़े भी मुहैया करवा रहा है। संस्था के अंतिम दिन संस्था के अध्यक्ष अनुरागी जी व इश्किस्तान बच्चों के लिये अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दीं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनुराग सिंह अकेडमी इंचार्ज विकास, अध्यापक मनोज, अमित, रजनीश, नूरआलम, विप्लव, विपिन, अभिषेक महिला टीम की सदस्या अनुराधा, विजया, एकता, शिवांगी अंजू आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं के लिये महिला सशक्तिकरण के लिये उत्तराखंड से चन्दना और गौरी जी बच्चों को म्यूजिक क्लास "ज़िंदगी मुबारक" टीम से देव, भरत, निखिल जी ने दी। फोटोग्राफी की क्लास तमिलनाडु से आये ललिथ और उत्तराखंड से आशीष जी आदि ने दी एवं योग की क्लास संस्था के पदाधिकारी यश जी और चन्दना जी ने दी,इस मौके पर संस्था से संबद्ध छात्र-छात्राओं ने एक से एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know