घनश्याम सिंह उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर विकासखंड सहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा चौपाल एवं प्रेरणा ज्ञान उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावकों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अभिभावक रामा देवी द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राजपूत एवं एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न प्रतिभावान छात्रों एवं उनकी महिला अभिभावकों विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में सहायक अध्यापक अवनीश कुमार द्वारा विस्तार से बताया गया। प्र. अ.अध्यापक दिलीप कुमार राजपूत ने सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या,मदिरा पान आदि के बारे में जागरूक किया।
सहायक अध्यापक धर्मेश कुमार ने बच्चों को रोस्टर के अनुसार विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया।स. अ.शैलेंद्र कुमार ने बच्चों को रोस्टर के अनुसार शेष दिनों में घर पर रहकर पढ़ाई करने एवं अपने माता-पिता, दादा-दादी के प्रति नैतिक संस्कारों के बारे में जानकारी प्रदान की। शिक्षा मित्र नीलम देवी ने उपस्थित महिला अभिभावकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । शिक्षा मित्र अनीता राजपूत ने कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावकों की बात माने एवं स्वाध्याय, शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राजपूत एवं एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत द्वारा बच्चों को बैग एवम मोजे वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में एस.आर.जी. सुनील दत्त राजपूत में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई । स. अ. शैलेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि हृदय सहायक अध्यापक अवनीश कुमार ने गीत एवं शायरी के माध्यम से किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know