Top News

नारी शक्ति जीवन का आधार स्तंभ-सुषमा यादव, समाज को बेटियों के प्रति अपना पक्षपाती दृष्टिकोण बदलना होगा-नीलम राजपूत

उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह 
औरैया:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  कन्या इण्टर कालेज याकूबपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबन्धक रविन्द्र राजपूत व प्रधानाचार्या नीलम राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया,इस मौके पर छात्राओं ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं सहार ब्लाक प्रमुख  सुषमा यादव ने कहा कि नारी जीवन का आधार स्तंभ है,कहा कि बिना नारी के जीवन की परिकल्पना निराधार है आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं,याकूबपुर कस्बे के कन्या इण्टर कालेज इसका जीता जागता उदाहरण है यहाँ देखने से लगता है कि जनपद का ये निश्चित ही एक अनुशासित व संस्कारित विद्यालय है जिसमे बच्चियां अपने जीवन को आगे ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक प्रधानाचार्या व जिला पंचायत सदस्य  नीलम राजपूत ने कहा कि ये विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अनवरत रूप से प्रयत्नशील है,उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय परिवार बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रगतिशील है,इस मौके पर विद्यालय के प्रवन्धक व युवा समाजसेवी रविन्द्र राजपूत(रवि)ने कहा कि आज महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से बालिकाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, व इससे बिना नारी शक्ति के जीवन निराधार है,  इस अवसर पर छात्राओं द्वारा नारी शक्ति 1090 पर नाटक व विभिन्न राष्ट्रीय गानो पर भव्य व शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई,कार्यक्रम में कु नेहा, शालिनी, मधु, आरती ,रुचि, लक्ष्मी, शिवानी, अंजू स्वाति, साध्वी चांदनी, रोशनी नीलम आदि छात्राओं ने भाग लिया, इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुषमा यादव को विद्यालय प्रवन्धक व प्रधानाचार्या द्वारा स्वाधीनता संग्राम की वीर बाला के नाम से चर्चित रानी अवंति बाई लोधी के नाम पर स्थापित "प्रथम रानी अवंति बाई लोधी नारी शक्ति सम्मान" 2021से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर राजेश राजपूत, विवेक कुमार, जितेंद्र सिंह, राम प्रकाश, भारत सिंह, सतेंद्र सिंह, मु कदीर, सचिन राजपूत, परसुराम, हृदेश कुमार, कु अनुपम, गुलप्सा बानो, कमलेश कुमार राम बृजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم