उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कंचौसी (औरैया):एक वर्ष पहले बने शौचालय की छत अचानक ढह गई। शौच के लिए गया युवक मलबे में दबकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
कंचौसी निवासी मो. शफीक रविवार सुबह 11 बजे शौच के लिए गए थे। इस बीच शौचालय की छत ढह गई और मलबा शफीक पर गिर गया। उसकी चीख सुन लोग दौड़ पड़े। परिजन एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए। परिजनों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018 -19 में निवर्तमान प्रधान कंचौसी के प्रतिनिधि ने शौचालय बनवाया था। निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया था। उन्होंने जांच की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know