Top News

बाइकर को बचाने के चक्कर मे ईट से भरा ट्रैक्टर पलटा,एक की मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जिले के मुरादगंज में बाइक सवारों को बचाने में ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अनंतराम स्थित एक भट्ठे से ईंट लेकर दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर से जा रहा था। भूरेपुर कला निवासी धर्मेंद्र (32) अपने गांव निवासी रामकिशोर के साथ ट्रैक्टर पर बैठा था।भीखेपुर बिरुहूनी मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इसमें धर्मेंद्र की ईंटों के बीच में दबने से मौत हो गई, जबकि रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم