Top News

सरसो की फसल को विपक्षियों द्वारा नष्ट करने पर औरैया जिलाधिकारी से पीड़ित से की शिकायत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया:जनपद इटावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम महुआ ताखा निवासी एक महिला ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने तीन नामजद विपक्षी गणों पर उसके खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर मिट्टी लूट कर खेत को बंजर बना देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।जनपद इटावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम महुआ ताखा निवासी विमला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि थाना एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम उमरैन निवासी एक व्यक्ति ने अपने अन्य दो सहयोगियों निवासी गण पखनगोई थाना एरवाकटरा के साथ मिलकर उसके खेत में खड़ी सरसो की आधी फसल को नष्ट कर दिया। जब वह अपने पति वीरेंद्र के साथ खेत पर गई तो उपरोक्त लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर डंपरों पर लोड़ कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने गुंडई दिखाते हुए उसे एवं उसके पति के साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। इसके साथ ही जबरन उसके पूरे खेत को लगभग 6 -7 फुट गहरा खोदकर उसकी करीब 50 हजार रुपए सरसों की फसल को नष्ट कर दिया। तथा उपजाऊ मिट्टी खोदकर खेत को बंजर बना दिया। पीड़ित महिला ने नामजद आरोपितों के खिलाफ न्याय हित में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم