उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह
■पीआरवी जवानों ने तत्काल मौके पर पंहुच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भिजवाया
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवारा पशुओं से भिड़कर गिरे विक्की सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें पीआरवी जवानों ने तत्काल मौके पर पंहुच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भिजवाया।ग्राम अनौगी गुरसहायगंज कन्नौज निवासी अशोक व उनका बेटा पिंटू विक्की द्वारा अनौगी से झींझक कानपुर देहात जा रहे थे,जब वे रसूलाबाद मार्ग पर ग्राम बरकसी के सामने पंहुचे तभी अचानक उनके सामने आ आवारा पशुओं का झुंड आ गया जिससे दोनों पिता-पुत्र विक्की से गिरकर गया गंभीर रूप से घायल हो गये, ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मौके पर पंहुचे पीआरवी के प्रधान आरक्षी गोविन्द सिंह यादव,आरक्षी जितेंद्र सिंह,मिथुन चौधरी ने घायल पिता पुत्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद भिजवाया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know