उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ एक्टिव केस नौ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3573 हो गई। एक्टिव केसों में सात होम आइसोलेट हैं। एक संक्रमित मरीज एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में और एक दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने कुल 895 सैंपल लिए। एक्टिव हॉटस्पॉट नौ हैं। बताया कि स्वास्थ्य टीमों को संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने को कहा गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know