Top News

योगी सरकार में पिछले दस वर्षों मे न हो पाया व 4 वर्षों में कर दिखाया है: महेन्द्र सिंह नागर भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुध नगर:दादरी विधानसभा क्षेत्र के बादलपुर मंडल के बादलपुर गांव में उत्तर प्रदेश में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी की सरकार को आज 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें पिछले 4 वर्षों में योगी सरकार के किए गए कार्य को विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रभारी  गोविंद चौधरी  ने तथा संचालन जिला प्रतिनिधि भाजपा महेंद्र सिंह नागर बादलपुर ने किया मंडल के दोनों महामंत्री प्रवीण नागर व राहुल त्यागी ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री  हरीश चंद भाटी  को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।इस मौके पर गांव के सम्मानित बुजुर्गों व युवा साथियों ने पूर्व मंत्री  को पगड़ी बांधकर सम्मान दिया ।इस मौके पर महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि योगी सरकार कोरोना काल मैं भी पीछे नहीं हटी है उन्होंने कहा की योगी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में लगभग 2•67 करोड  शौचालयो का निर्माण,  40 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए।
 योगी जी की सरकार के रहते हुए 4 नए एक्सप्रेसवे, 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 10 शहरों में मेट्रो रेल परियोजना का कार्य किया गया है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ₹2•41 करोड  रुपए किसान सम्मान निधि योजना हस्तांतरित किए गए हैं ।
1•38 करोड़ घरों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं तथा 1•35 लाख सरकारी स्कूलो का कायाकल्प किया गया।
इस मौके पर बादलपुर गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी व पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा मंडल के पदाधिकारी व जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم