उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
★कोविड को खुद को बचाये रखे,दो गज दूरी बनाये रखे★
औरैया:आज दिनांक 27 मार्च 2021 को श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर केेशम पुर औरैया के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 4 यूपी BN एनसीसी की कोविड-19 वैक्सिंग जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया गया।व होली के त्यौहार पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर रहने तथा अपने आप को लगातार साबुन से हाथ धोने तथा सेनेटाइज करने के प्रति प्रेरित किया गया। में कैडेटों ने कोरोना से बचाव और विश्व माहवारी स्वच्छता स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।यह रैली श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कालेज से निकलकर गांव के विभिन्न मुहल्लों से होकर गुजरी।बाद में केशवपुर बिलंदपुर बानूना होते हुए वापस यथास्थान कॉलेज परिसर पहुंची। जहां पर प्रबंधक महोदय ने कैडेट्स को फल व मिष्ठान वितरण कर रैली का समापन किया। रैली में एनसीसी अधिकारी व प्रधानाचार्य रवि दत्त पीयूष कृष्ण, श्याम नारायण,अनीता, रश्मि, कौशल, प्रियादत्ता,मोहम्मद हसीन, जयदीप व सभी एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know